- Advertisement -
Two Officer Promoted : शिमला। सरकार ने विधि विभाग के दो अफसरों को पदोन्नति दी है। इसके तहत उप सचिव (विधि-अंग्रेजी) के पद पर तैनात राजेंद्र प्रसाद भट्ट को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव (विधि-अंग्रेजी) के पद पर तैनाती दी गई है। उधर, अवर सचिव (विधि-अंग्रेजी) के पद पर तैनात विनोद कुमार ठाकुर को पदोन्नत कर उप सचिव (विधि-अंग्रेजी) लगाया गया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये दोनों पदोन्नतियां तदर्थ आधार पर की गई हैं और ये पदोन्नति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
- Advertisement -