-
Advertisement
Chamba में बड़ा हादसाः पहाड़ी से आए मलबे में दबे चार लोग, दो की गई जान
Last Updated on January 14, 2020 by Vishal Rana
चंबा। पहाड़ी से अचानक आए मलबे में दबने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। वहीं,एक पुरुष और एक महिला घायल (Injured) हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक महिला की दोनों टांगे कट गई हैं। घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल (Chamba Hospital) लाया गया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं मकर संक्रांति के अवसर पर अपने मायके जा रही थीं। यह हादसा धुलाड़ा-चंबा मार्ग पर थरेड धार में हुआ है।
यह भी पढ़ें: Chamba: होली के त्रिवेणी घाट में सराय पर गिरी चट्टान, मंडी निवासी की गई जान
यह लोग पैदल थरेड धार को पार कर रहे थे। हादसे के समय चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। मामले की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा (SDM Chamba) की अगुवाई में बचाव चल मौके पर पहुंचा। शवों को मलबे से निकाला। साथ ही घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान तिलक राज निवासी पनेला भरियां व राधा पत्नी काकू निवासी तनुई जिला चंबा के रूप में हुई है।वही घायलों की पहचान काजल पत्नी तिलक राज निवासी पनेला तहसील जिला चंबा व काकू निवासी तनुई जिला चंबा के रूप में हुई है।