-
Advertisement
हिमाचल में दो लोग संस्थागत Quarantine से चुपके से निकल Cigarette पीने दुकान पर पहुंचे, FIR दर्ज
Last Updated on May 27, 2020 by Vishal Rana
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश से एक खबर थोडा हटकर सामने आई है। गुजरात से लौटे दो लोग संस्थागत क्वारंटाइन को जंप का एक दुकान में सिगरेट (Cigarette) पीने जा पहुंचे। पता चलने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। इसके साथ ही उन्हें कडी चेतावनी भी दी गई है,ऐसा कर उन्होंने कई लोगों की जान को खतरे में डाला है। जिला कांगडा (Distt Kangra) के संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर परौर (Quarantine Center Parour) में रखे गए दो लोग दुकान पर सिगरेट लेने के लिए पहुंच गए। ये दोनों हाल ही में गुजरात (Gujarat) से लौटे हैं,उसके बाद उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। इनमें एक कांगड़ा और दूसरा नूरपुर का रहने वाला है। संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) नियमों का उल्लघंन करने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी है।