जीजा-साले में खूनी झड़प, तेजधार हथियार से हमला, दोनों घायल
Update: Saturday, May 12, 2018 @ 10:10 AM

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीन सिंह (40) माजरा में अपने घर के पड़ोस में शादी समारोह में गया था। साथ ही उसका साला करनैल सिंह (45) पुत्र अमर सिंह निवासी बेडड़े वाला भी उसी शादी समारोह में आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर जीजा-साले के बीच कहासुनी हो गई और उसके बाद करनैल सिंह ने अपने जीजा मीन सिंह पर किसी तेजधार हथियार से जोरदार हमला कर दिया। उसकी छाती व पेट पर गहरे घाव आए।
वहीं, इसी झड़प में करनैल सिंह के सिर पर भी काफी चोट आई है, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और जीजा मीन सिंह के छाती व पेट पर कई टांके लगे हैं। जबकि साले करनैल सिंह के सिर पर भी कुछ टांके लगे हैं।