- Advertisement -
नाहन। एनडीपीएस मामले में शिमला से फरार चल रही आरोपी महिला को दबोचने गए पुलिस टीम (Police team) के दो सदस्य चोटिल हो गए। घटना में महिला कांस्टेबल समेत एक अन्य सदस्य को चोटें आई हैं। बहरहाल, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार शिमला पुलिस वांछित आरोपी कृष्णा उर्फ किरण को गिरफ्तार करने पांवटा के देवीनगर पहुंची थी। सूचना मिली थी कि शिमला (Shimla) से फरार आरोपी महिला पांवटा के वार्ड नंबर 10 में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपी है।
पुख्ता सूचना के बाद पांवटा पुलिस के सहयोग से शिमला पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान आरोपी को बचाने के रिश्तेदारों ने भरसक प्रयास किए, साथ ही उसे मौके से फरार कराने में भी सहयोग किया। इस दौरान टीम सदस्यों की रिश्तेदारों (Relatives) से झड़प भी हुई। जब टीम घर पहुंची तो आरोपी कृष्णा ने छत से छलांग लगाई।
जैसे ही महिला आरोपी मौके से फरार हुई टीम ने भी उसके पीछे छलांग लगा दी। इस घटना में टीम सदस्य आरक्षी मीनाक्षी और गुरमीत चोटिल हो गए। इसके बाद महिला का पीछा करते हुए पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला (Attack) भी बोला। फिलहाल, महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को शनिवार को पुलिस अपने साथ शिमला ले जाएगी।
- Advertisement -