- Advertisement -
ऊना। जिला ऊना के गगरेट व चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन झलेड़ा लाइन हाजिर किया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि एएसपी दिनेश कुमार ने की है। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सभी जवानों को रोल कॉल किया गया। इस दौरान दो पुलिस कर्मी गैरहाजिर पाए।
पुलिस कर्मियों के गैरहाजिर होने के चलते यह कार्रवाई में अमल में लाई गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस के आलाधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण के लिए अंब पहुंची।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को रोल कॉल के लिए बुलाया गया, जिनमें दो पुलिस कर्मी गैर हाजिर रहे। अधिकारियों ने जवानों के गैर हाजिर होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने को सूचित कर दिया। बता दें कि जिला ऊना के गगरेट व चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें अंब कॉलेज में रखी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
- Advertisement -