- Advertisement -
ऊना। जिला ऊना के विकासनगर में डीएवी स्कूल के समीप प्रवासी लोगों की दो झुग्गियों (Slums) में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवारों का करीब एक लाख का नुकसान (Loss) होने का अनुमान है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
image description
जानकारी के अनुसार ऊना के विकासनगर डीएवी स्कूल के समीप प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में रात करीब 12:30 बजे आग लग गई। आगजनी में झुग्गियों के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया जबकि स्थानीय लोगों की मदद से गैस सिलेंडर (Gas cylinder) को आग लगते ही बाहर फेंका गया जो कि खेतों में फट गया। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आगजनी में पीड़ित परिवारों सतीश कुमार, अमरजीत सिंह व मनीष का करीब 100000 की संपत्ति का नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -