- Advertisement -
कुपवाड़ा। मौसम के करवट बदलते ही श्रीनगर में कहर बरपा है। एलओसी (LOC) पर हिमस्खलन की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में मध्य प्रदेश (MP) के रेवा जिले के गोंडारी गांव के निवासी अखेलिश कुमार पटेल व उत्तराखंड (Uttrakhand) के देहरादून निवासी भीम बहादुर के नाम शामिल हैं। वहीं एक स्थानीय नागरिक भी जान गई है। वहीं, राज्य के अलग-अलग जगहों में 100 के करीब पेड़ों के गिरने की भी सूचना है।
साथ ही तूफ़ान और बारिश से बिजली के खंभे भी प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को भी राज्य में बारिश का क्रम जारी है। बर्फबारी (Snowfall) होने के कारण लोगों को यातायात में भी भरे परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही मोबाइल सेवाएं भी ठप पड़ी हैं। श्रीनगर में विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद से पहली बर्फवारी है ऐसे में पर्यटकों में काफी उत्साह है। कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग दो फुट बर्फ गिरी, जबकि तंगदूरी इलाके में 1.5 फुट बर्फबारी हुई।
- Advertisement -