- Advertisement -
करसोग। उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत वगशाड़ के चामू नाला में एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। यह घटना रविवार दोपहर बाद हुई। घर का कोई भी सदस्य घर पर मौजुद नहीं था। पड़ोसियों ने जब घर से धुंआ उठते देखा तो खेतों में काम कर रहे घरवालों को सूचना दी। आग इतनी भंयकर थी कि आग बुझाने की भरकस कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह मकान कृष्णा देवी पत्नी अमरू गांव चामोनला का था।
वह अपने परिवार के साथ स्लेटपोश दो मंजिला मकान के चार कमरों में रहती थी। देखते ही देखते इनका आशियाना राख के ढेर मे तब्दील हो गया। इसमें रखा सारा समान आगजनी की भेंट चढ़ गया। हल्का पटवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पीड़ितों के मुताबिक करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 10000 की राशि प्रदान की गई है।
- Advertisement -