- Advertisement -
संजीव कुमार/ गोहर। उपमंडल के नांडी में गैस सिलेंडर में आग लगने से 8 कमरों का स्लेटनुमा दो मंजिला मकान राख हो गया। घर में कुल 3 गैस सिलेंडर थे, जिनमें एक के फटने का तो पता चल गया, लेकिन बाकी 2 के बारे कोई जानकारी नहीं है।
जानकारी के मुताबिक तेज सिंह और घनश्याम के परिवार एक साथ इसी घर में रहते थे और सारी जमापूंजी इसी घर में थी। अनुमान है कि इस घर के जलने से 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है।
घर के नीचे वाली मंजिल में गौशाला थी, जहां जानवर बंधे थे।गौशाला में बंधे जानवर आंशिक रूप से जले हैं। 6 भेड़ें, दो गाय व एक बैल की जोड़ी को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया, हादसे में किसी इंसान की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। यह आग इतनी तेजी से फैली की किसी को समझ नहीं आया कि क्या करें और क्या ना करें। पूरा परिवार घर जलने से सदमे में है।
प्रधान नांडी नागण देवी ने बताया कि अग्निशमन केंद्र मंडी को आगजनी के बारे में अवगत करवा दिया गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक पीड़ित परिवार को अभी तक कोई भी मदद नहीं मिल पाई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
- Advertisement -