- Advertisement -
धर्मशाला। MBA कर रही बड़सर (हमीरपुर) की दो छात्राओं की सकोह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौत के कारणों की अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची Police ने मामला दर्ज कर लिया है। जहां दोनों छात्राएं रहती थी, वहां हर चीज का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार Dharamshala के साथ लगते सकोह में बुधवार रात को दीक्षा (22) पुत्री प्रकाश चंद और वंदना पुत्री (21) बलदेव चंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी को गंभीर हालात के चलते TMC रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि TMC रेफर की गई छात्रा ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। यह दोनों छात्राएं बड़सर हमीरपुर की रहने वाली हैं और Dharamshala में MBA की पढ़ाई कर रही थी। उधऱ, SP कांगड़ा संतोष पटियाल ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। इससे पहले ऐसा पता चला था कि दोनों ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है,जो उनकी मौत का कारण बना। हालांकि वह प्रारंभिक सूचना पर आधारित था। अगर उससे उनके परिजनों को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना या अफवाह फैलाना नहीं रहा है।
- Advertisement -