-
Advertisement
Nahan में दो कैंटरो की टक्करः एक घायल, NH पर लगा लंबा जाम
Last Updated on February 3, 2020 by Deepak
नाहन। शहर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर नाहन-शिमला हाईवे( Nahan-Shimla Highway) पर सोमवार सुबह सवा 10 बजे दो आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्त्ति के घायल ( injured) होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बनोग के समीप दो कैंटर आमने सामने टकरा गए। कैंटरो की टक्कर से नाहन-शिमला हाईवे पर भारी जाम लग गया है। हादसे के बाद शिमला से नाहन और नाहन से सोलन- शिमला की ओर जाने वाली सरकारी और निजी बसें जाम में फंस गईं। इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Land Management में हमीरपुर का डुग्घा स्कूल अव्वल, दिल्ली में मिलेगा Award
करीब दो घंटे बाद बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल हो पाया। बताया जा रहा है कि नाहन की ओर जा रहा कैंटर तेज गति में था, जो अनियंत्रित होकर नाहन से आ रहे कैंटर से जा टकराया। हादसे से दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही कि केंटरो की टक्कर के बाद कैंटर सड़क के किनारे जाकर रुक गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं उधर, हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर हादसे की जांच में जुटी है।