- Advertisement -
नाहन। सिरमौर (Sirmaur) जिला के दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए है। महिलाओं के साथ ये दोनों हादसे पांवटा साहिब (Paonta Sahib) व नाहन में पेश आए हैं। पहला मामला पांवटा साहिब में सामने आया है। यहां एक महिला को बाइक पर लिफ्ट लेना महंगा पड़ा गया और बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सपना पत्नी पवन कुमार निवासी रामपुरघाट के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला ने बीती शाम बांगरन चौक पर एक बाइक (Bike) सवार से घर जाने के लिए लिफ्ट ली। अचानक ही वाई प्वाइंट के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला खुद ही सड़क पर गिर गई। सिर पर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बाइक को मनोज कुमार चला रहा था।
वहीं, दूसरा मामला नाहन के रामकुंडी क्षेत्र में पेश आया। यहां गर्मी से राहत पाने के लिए छत पर खड़ी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रेलिंग टूटने के चलते मौत हो गई। महिला की पहचान पदमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला छत पर रेलिंग का सहारा लेकर खड़ी हुई थी। इसी बीच रेलिंग टूट गई और वह सिर के बल नीचे आ गिरी। तुरंत महिला को मेडिकल कॉलेज (Medical college) लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
- Advertisement -