-
Advertisement
मनरेगा से दिहाड़ी लगाकर लौट रही महिलाओं को Bike पर लिफ्ट पड़ गई महंगी
Last Updated on March 16, 2020 by Vishal Rana
रविंद्र चौधरी/फतेहपुर। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत मैरा-पल्ली रोड़ पर दो मनरेगा मजदूर महिलाओं को बाइक (Bike) पर लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। हादसे में महिलाएं घायल हो गई हैं। सिविल अस्पताल फतेहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को नूरपुर रेफर किया गया है। बता दें कि हाड़ा निवासी महिलाएं संतोष कुमारी व स्वर्णा देवी मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर पैदल घर आ रही थीं।
यह भी पढ़ें: Solan बार एसोसिएशन का निर्णय, 31 मार्च तक जरूरी मामलों में ही पेश होंगे वकील
गायत्री गौशाला के समीप एक युवक बाइक पर आया, जिससे दोनों ने घर पहुंचने की जल्दी के चलते लिफ्ट मांगी। युवक ने दोनों को लिफ्ट दे दी। जैसे ही युवक ने बाइक चलाई तो पीछे बैठी एक महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई। वहीं थोड़ी दूरी पर दूसरी महिला भी गिर गई। इतने में ही गौशाला संचालक निर्मल सिंह वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने दोनों महिलाओं को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गिरे देखा। ज्वाली की तरफ से एडवोकेट हरनेक सिंह गाड़ी लेकर आ रहे थे। दोनों महिलाओं को उनकी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया। जहां पर दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिर पर लगी गंभीर चोटों के चलते नूरपुर ले जाने की सलाह दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।