- Advertisement -
Electric Shock :ऊना। धमांधरी व दियाड़ा में पेश आए दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गई। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान ऊषा (43) निवासी धमांदरी व मधुवाला (25) निवासी दियाड़ा के रूप में हुई है। उपचार के बाद दोनों की हालत में पहले से थोड़ा सुधार आया है। जानकारी के अनुसार पहले सामने आए मामले में धमांदरी की रहने वाली ऊषा घर पर करंट की चपेट में आ गई। ऊषा देवी बुधवार को अपने घर पर मौजूद थी।
इस दौरान गर्मी से राहत के लिए वहां मौजूद पंखे की नंगी तार को सोकट में लगाने की कोशिश कर रही थी, कि अचानक उसे करंट ने चपेट में ले लिया। करंट से जमीन पर पटकी ऊषा को देख परिजन फौरन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां पर ऊषा देवी अभी उपचाराधीन है और उसके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार भी आ रहा है।
इसके अलावा दूसरे करंट के मामले में अंब के अंतर्गत दियाड़ा गांव की रहने वाले मधुवाला घर में काम कर रही थी, इसी दौरान कंरट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिलाओं के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
- Advertisement -