- Advertisement -
Poison : ऊना। रामपुर व कोटला कलां में जहरीला पदार्थ निगलने के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे मामले में युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जहर निगलने से मुनीष पुत्र रामपाल निवासी रामपुर, ऊना की जहर निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। जहर निगलने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव रामपुर का है, जहां स्थानीय निवासी युवक मुनीष ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मुनीष को मृत घोषित कर दिया। मृतक मुनीष ऊना में ऑटो रिक्षा चलाने का काम करता था। लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बच्चा छोड़ गया है। वहीं दूसरा मामला ऊना के समीपवर्ती गांव कोटला कलां का है, जहां स्थानीय निवासी श्याम लाल ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : देवठी में Police ने Bolero से पकड़ी अवैध शराब की 30 पेटियां
- Advertisement -