- Advertisement -
सरकाघाट। जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट में दो युवकों ने गांव की एक विवाहिता से छेड़छाड़ और दुष्कर्म (Molest and Rape) करने का प्रयास किया। मामला सरकाघाट के भदरोता का है। विवाहिता (Married Woman) ने इस संदर्भ में सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी गौशाला में गई थी, इसी बीच गांव के दो युवक वहां आ धमके।
युवकों ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने प्रयास करने लगे। महिला ने बताया कि उसने इसी बीच शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। भागने से पहले युवकों ने महिला को दुष्कर्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती घर जाकर सास और पति को बताई, जिसके बाद पति के साथ महिला ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत (Complaint) पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
- Advertisement -