-
Advertisement
Chamba : बारात के साथ गए दो युवक लौटते समय हुए हादसे के शिकार, हुई मौत
Last Updated on July 29, 2020 by
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत जगत में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे (Accident) में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक की मौके पर घटनास्थल पर ही हो गई थी। दूसरे घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। युवकों की पहचान शम्मी पुत्र सरन राम व काका पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कूट भरमौर के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: Chamba: न्याग्रां होली मार्ग पर हादसे का शिकार हुई बोलेरो, नाले में जा गिरी
जानकारी के अनुसार सोमवार को कुठ से बारात उरैई गांव गई थी। बारात के साथ ये दोनों युवक भी गए हुए थे। मंगलवार को दोनों बाइक (Bike) में सवार होकर वापस लौट रहे थे। घटोर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोगों ने भरमौर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को भरमौर अस्पताल (Bharmour Hospital) पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर गहरी खाई है। यहां पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। एसपी चंबा ने कहा किहादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।