-
Advertisement
Uber Eats इंडिया खरीदकर Zomato ने कहा ‘हम बाज़ार के निर्विवाद लीडर’
Last Updated on January 21, 2020 by
नई दिल्ली। अब भारत में Uber Eats से खाना ऑर्डर नहीं हो सकेगा। दरअसल Zomato ने मंगलवार सुबह बड़ा ऐलान किया कि उनसे Uber Eats का अधिग्रहण कर लिया है। Uber Eats ने ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों तक यह जानकारी पहुंचाई। ज़ोमैटो (Zomato) ने उबर ईट्स इंडिया खरीदने की घोषणा करते हुए कहा है, ‘हम भारत में फूड डिलीवरी कैटेगरी में निर्विवाद लीडर बन गए हैं।’ यह डील केवल भारत के लिए है। अन्य देशों में Uber Eats अपना बिजनेस खुद चलाएगी।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला से की जबरदस्ती, मां और पत्नी ने की पिटाई
अब अगर आप ऊबर ईट्स ऐप पर जाकर कोई फ़ूड ऑर्डर करेंगे तो यह ऑर्डर ज़ोमैटो को पहुंच जाएगा। दोनों कंपनी के शेयर अदला-बदली में हुए इस सौदे के बाद ज़ोमैटो में उबर की 9.99% हिस्सेदारी हो गई है। उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने कहा, ‘हम तेज़ी से विकास करने की ज़ोमैटो की क्षमता से प्रभावित हैं।’ जानकारी के मुताबिक, रात 3 बजे यह डील साइन हुई है और मंगलवार सुबह 7 बजे से Uber Eats के ग्राहक Zomato app पर शिफ्ट होना शुरू हो गए। डील 300 से 350 मिलियन डॉलर की है।