- Advertisement -
अयोध्या।राम मंदिर के बहाने बीजेपी को अपनी ताकत दिखाने के बाद शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आज की ट्रेन से मुंबई लौटने को कहा है। माना जा रहा है कि उद्धव ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ शिवसैनिकों की संभावित भिड़ंत को टालने के लिए ऐसा किया है। शिवसैनिक शनिवार को ही अयोध्या से मुंबई के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हो जाएंगे।
शिवसेना ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इससे पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक शिव सैनिकों को रविवार को मुंबई वापस जाना था।रविवार को ही विहिप ने राम मंदिर मुद्दे पर धर्म संसद का आयोजन किया है। विहिप ने दावा किया है कि इसमें एक लाख से ज़्यादा लोग शामिल होंगे।
शिवसेना प्रमुख शाम छह बजे सरयू तट पर आरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या में रात में रूकने के बाद रविवार को सुबह नौ बजे रामलला का दर्शन करेंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी पार्टी के अभियान को तेजी देने के उद्देश्य से ठाकरे ने ‘पहले मंदिर, फिर सरकार’ का नारा दिया है।
- Advertisement -