- Advertisement -
रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव (Kiv) के और करीब पहुंच गई है और करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। यूक्रेन के नागरिक भी इस युद्ध में शामिल हो रहे हैं। कुछ नागरिक ऐसे भी हैं, जो खाली पड़े रूसी मिलिट्री टैंक (Russian military tank) के अंदर घुसने के बाद उसे चलाने की कोशिश भी कर रहे हैं। ट्विटर पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक महिला ने ऐसा वीडियो बनाया, जिस पर आप भरोसा नहीं कर पाएंगे।
Ukrainians are uploading videos on TikTok on how to drive abandoned/captured Russian military vehicles.#RussiaUkraineWar pic.twitter.com/oImd3Rt1Xu
— AEROSINT Division PSF (@PSFAERO) February 28, 2022
एक महिला ने टिकटॉक (Tiktok) पर वीडियो डालने के साथ दावा किया है कि वह खाली पड़े एक रूसी मिलिट्री टैंक के अंदर घुसी और फिर उसे चलाना सीखा। इतना ही नहीं, उसने एक वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक मिलिट्री टैंक में घुसती है और अपनी ही भाषा में टैंक को स्टार्ट करना, गियर चेंज करना और चलाने के बारे में बता रही है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो ट्विटर पर @PSFAERO हैंडल द्वारा शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया पर यूक्रेन और रूस (Russia) युद्धके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच चल रहे संकट के बीच कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जो यूक्रेन के लोगों की मुश्किलों को दर्शाता है। उनमें एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक यूक्रेनी महिला को अपने क्षतिग्रस्त घर से मलबा साफ करते हुए देश का राष्ट्रगान गाते देखा जा सकता है। ऐसे ही कई इमोशनल वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं।
- Advertisement -