- Advertisement -
नई दिल्ली। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। इस बार चुनाव नहीं लड़ रहीं उमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) के जरिए भारत ने एक हजार साल से झेले जा रहे अपमान का जवाब दिया है। भारत को पहले मुगलों ने लूटा और फिर उसके बाद अंग्रेजों ने, जब अंग्रेज चले गए तो अपनी जूठन यहां कांग्रेस (Congress) के रूप में छोड़ गए।
उमा भारती ने आगे कहा कि मोदी ने हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व दिया है। इस दौरान उमा ने ‘गांधी’ सरनेम लगाने पर कांग्रेस नेताओं पर करारा तंज़ कसते हुए कहा नेहरू गांधी के परिवार में नेहरू असली है, लेकिन ये गांधी सरनेम फर्जी रूप से लगाते हैं क्योंकि इन्होंने गांधी की शहादत के बाद गांधी (Gandhi) लगाया है। इनका परिवार नकली गांधीवादी है और असली गांधी उमा भारती जैसे लोग हैं। उमा ने इस दौरान भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि जेल में प्रज्ञा को क्या पिलाया जाता था मैं ये अपने मुंह से नहीं कह सकती। अस्पताल में साध्वी ने कहा था कि मेरे गुरु से कहना कि मैंने संन्यासी जीवन का एक भी नियम नहीं तोड़ा है।
- Advertisement -