- Advertisement -
मुंबई।जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग के लिए तैयार है। गुरुवार शाम प्रियंका-निक की मेहंदी की रस्म पूरी हुई और आज संगीत की तैयारी है। संगीत के इस कार्यक्रम में दोनों पक्ष के रिश्तेदार परफॉर्म करेंगे। संगीत में प्रियंका खुद देसी गर्ल गाने पर थिरकेंगी और उनका निक के साथ भी एक गाना तैयार किया गया है। गणेश हेगड़े ने प्रियंका का संगीत कोरियॉग्राफ़ किया है। दूल्हा-दुल्हन के लिए स्टेज भी तैयार हो गया है।
खूबसूरत लाइट्स, फूलों एयर वस्त्रों से सजे स्टेज को देखकर पता चलता है कि यह शादी कितनी रॉयल है। स्टेज पर कपल के लिए दो रॉयल चेयर लगाए गए हैं। उम्मेद भवन पैलेस के अंदर सजे स्टेज की एक तस्वीर प्रियंका और निक के फैन पेज पर पोस्ट की गई है।बीती शाम प्रियंका की मेहंदी के दौरान जो मेहंदी इस्तेमाल की गई, वह राजस्थान के सोजत से मंगवाई गई थी, यह मेहंदी उन्ही व्यापारियों से मंगवाई गई थी, जिनसे आज से करीब 10 साल पहले विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के दौरान मेहंदी मंगवाई गई थी।
प्रियंका मेहंदी में कुल 5 किलो मेहंदी का ऑर्डर दिया गया था। इस रॉयल वेडिंग में देसी-विदेशी सभी मेहमानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। शादी में ऐसे सभी इंतजाम हैं, जिससे सभी मेहमान बड़े आराम से शादी को बिना किसी भी तरह की परेशानी के शादी की सभी रस्मों को एंजॉय सकें।
The stage has been set for the Dulha and Dulhan to grace it? @priyankachopra @nickjonas #NickyankaWedding pic.twitter.com/x2IeCQVrAi
— Priyanka & Nick ? (@NickYankaFC) November 29, 2018
- Advertisement -