- Advertisement -
ऊना। कोविड-19 ई-पास से टैम्परिंग करने पर दो विदेशी पर्यटकों को ऊना प्रशासन ने संस्थागत क्वारन्टीन किया है। ये दोनों सैलानी प्रेदश के प्रवेश द्वार मैहतपुर से राज्य में प्रवेश करना चाहते थे। लेकिन वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक दिया। डीसी ऊना संदीप कुमार रात दस बजे ही मैहतपुर बैरियर पर पहुंचे और दोनों सैलानियों के दस्तावेज जांचे। जिसमें महिला व पुरुष सैलानी द्वारा ई-पास के साथ टैम्परिंग तथा कोविड-19 की रिपोर्ट में ओवर राइटिंग की गई थी। जिस पर डीसी ऊना ने दोनों को संस्थागत क्वारन्टीन करने के आदेश जारी किए। पुरूष सैलानी जर्मनी व महिला साउथ अफ्रीका से आए थे ओर इन्होंने धर्मशाला जाना था। दोनों को ऊना के बहडाला में एक होटल में क्वारन्टीन किया गया है।
- Advertisement -