-
Advertisement
Una: हरोली में आरा मशीन पर लकड़ी काटते व्यक्ति का कटा हाथ, हालत गंभीर
Last Updated on September 16, 2020 by Deepak
ऊना। जिला के थाना हरोली (Haroli) के तहत स्थानीय बाजार में स्थित एक आरा मशीन में लकड़ी काटते समय एक व्यक्ति का हाथ कट गया। हादसे में घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गयाए जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur में टैक्सी चालक की हत्या मामले के चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे
जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह रोजाना की तरह हरोली स्थित आरा मशीन पर काम के लिए गया हुआ था। दोपहर बाद सतनाम सिंह लकड़ी काट रहा था। आरा मशीन पर लकड़ी की चराई करते समय सतनाम सिंह का बायां हाथ कट गया है। सतनाम के चिल्लाने पर आरे पर मौजूद अन्य कामगारों ने तुंरत मशीन बंद की और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हरोली मनोज कौंडल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।