-
Advertisement
क्रशर उद्योग हड़ताल पर
Last Updated on July 4, 2021 by Sintu Kumar
ऊना क्रशर उद्योग एसोसिएशन द्वारा घोषित की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल के चलते जहां एक तरफ सरकारी विकास कार्य ठप होने लगे हैं, वहीं दूसरी और निजी क्षेत्र के निर्माण कार्य भी इस हड़ताल के चलते व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए नदी नालों में खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसी परिस्थिति में भवन निर्माण कर रहे लोगों को क्रशर उद्योग का ही सहारा था। लेकिन अब क्रशर उद्योग की हड़ताल हर वर्ग पर भारी पड़ रही है।