-
Advertisement
ऊना: पति ने Facebook पर अपलोड कर दीं पत्नी की अश्लील तस्वीरें, दे रहा जान से मारने की धमकी
Last Updated on April 29, 2020 by Deepak
ऊना। पति-पत्नी जब शादी के बंधन में बंधते हैं तो पति अपनी पत्नी की जीवन रक्षा करने का बचन भी लेता है, लेकिन यही पति अगर अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक (Facebook) जैसी सोशल साइटस पर अपलोड कर दे तो समाज शर्मसार होता है। ऐसा ही मामला ऊना जिला के एक गांव में पेश आया, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड किए जाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Corona Curfew: मजदूर ना मिलने से परेशान हैं लाहुल स्पीति के किसान, कृषि मंत्री को सुनाया दुखड़ा
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसी शादी वर्ष 2013 में हुई थी लेकिन शादी के कुछ महीने के बाद उसे तंग करने लगा। उसका पति उसे बेवजह तंग करता था। इसी के चलते इनमें मनमुटाव चलता आ रहा है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने हाल ही में उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जबकि उसका पति उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला धारा 498ए, 506आईपीसी, 66सी, 67ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।