-
Advertisement
Breaking: पुलिस ने Corona Positive के खिलाफ दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
ऊना। जिला ऊना में कोरोनावायरस( Coronavirus) के 15 मामले पॉजीटिव आने के बाद पुलिस (Police) सख्त हो गई है। पुलिस ने जहां रविवार को जानकारी छुपाने पर हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज किए थे। वहीं बुधवार को एक अन्य युवक पर हत्या के प्रयास (Attempt to murder) का मामला दर्ज किया है। जिला ऊना में अब कुल तीन के खिलाफ जानकारी छुपाने को लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक कोरोना पॉजीटिव है, जिसकी पहचान मोहम्मद साहिल निवासी कुठेड़ा खरैला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।
यह भी पढ़ें: लाहुल- स्पीति के लिए कुल्लू से कल चलेगी HRTC की 5 बसें, whatsapp नंबर भी जारी
कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव युवक मोहम्मद साहिल ने अपनी जानकारी छुपाई थी, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजीटिव आए युवक की हिस्ट्री खंगाली गई है। जांच में खुलासा हुआ है पॉजीटिव युवक 15 लोगों के संपर्क में आया है। वहीं एसपी ऊना ने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक 250 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है जो या तो तब्लीगी मकरज से लौटे है या फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आये है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

