-
Advertisement
शराब का कोटा 50 फीसदी हो कम या करें Open – नहीं तो एक June से बंद कर देंगे ठेके
ऊना। लॉकडाउन के बीच ऊना (Una) में शराब का कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है, इसलिए ऊना वाइन एसोसिएशन ने सरकार से शराब के कोटे को 50 प्रतिशत घटाने या फिर कोटा ओपन (Open) करने की मांग उठाई है। शराब कारोबारियों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी ना हुई तो वो पहली जून (June) से अपनी शराब की दुकानें बंद कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Breaking : हिमाचल में पानी के टैंक में मिली नवविवाहित की लाश, दो माह पहले हुई थी शादी
जिला वाइन एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष गौरव खन्ना ने कहा कि ठेकेदारों के पास इतने भी पैसे नहीं है कि आने वाले समय में एक्साइज विभाग (Excise Department) को फीस जमा करवा सकें। इसका सबसे बड़ा कारण पर्यटक का ना आना भी है। इसके अलावा बार, रेस्टोरेंट (Restaurant) भी बंद पड़े हुए हैं। साथ ही बॉर्डर के साथ लगते ठेकों पर भी आवाजाही पूरी तरह बंद है, जिससे शराब कारोबार को नुकसान हो रहा है। खन्ना ने कहा कि कर्फ्यू के बीच लोगों के कामकाज बंद हैं, जिससे आर्थिकी कम हो गई है। ऐसे में शराब की सेल ना होने के कारण ठेकेदार बेवस हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग है कि ठेकों के कोटा को या तो 50 प्रतिशत कम कर दिया जाए या फिर ओपन कोटा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ठेकेदारों के बारे में सोचें अन्यथा पहली जून को अपने ठेके बंद करने को विवश हो जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

