Home » ऊना •
खेल » मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी का खिताब ऊना को
मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी का खिताब ऊना को
पेनाल्टी शूट आउट में मंडी को 3-2 से हराया
Update: Thursday, November 1, 2018 @ 10:59 AM
ऊना। ऊना ने मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की है। फाइनल मुकाबले में ऊना ने मंडी को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हरा दिया। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 180 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
निर्धारित समय तक ऊना और मंडी की टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर थीं। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान सिरमौर जिला को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला भाजपा महासचिव ओंकार नाथ, रोड सेफटी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, साहिल सेखडी, शिव कुमार, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराडिया, ऊना कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिलोक चंद सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।