- Advertisement -
शाहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) मिला है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह शव पुलिस थाना शाहपुर (Shahpur) के तहत चड़ी के गज खड्ड में मिला है। बताया जा रहा है कि शव बुरी तरह से गल सड़ चुका है। मृतक व्यक्ति की उम्र 35 से 40 साल के बीच आंकी जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है यह शव किसका है।
मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने इस शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार शव एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Tanda Medical College Hospital) भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसआइ अश्वनी कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली ती कि गज खड्ड में शव मिला है। शव गला सड़ा है। ऐसा लग रहा है यह शव एक या डेढ़ महीने से पानी में था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
- Advertisement -