- Advertisement -
Anil Madhav Dave: नई दिल्ली। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे का निधन हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। अनिल काफी समय से बीमार थे और एम्स में भर्ती थे।अनिल माधव दवे (61) का जन्म छह जुलाई, 1956 को उज्जैन के भदनगर में हुआ था। इंदौरा के गुजराती कॉलेज से एम कॉम करने वाले अनिल शुरुआत से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे और नर्मदा नदी बचाओ अभियान में काम कर रहे थे। दवे राज्यसभा में साल 2009 मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। दवे 5 जुलाई, 2016 में केंद्रीय मंत्री बने थे, वह मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा चेहरा थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल दवे के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि दोस्त और एक आदर्श साथी के तौर पर अनिल माधव दवे जी की मौत से दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लोकहित के काम के लिए दवे को याद रखा जाएगा। कल शाम ही वे मेरे साथ थे। हमने कुछ पॉलिसी इश्यू पर चर्चा भी की थी। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है।
- Advertisement -