- Advertisement -
Attack: शिमला। नगर निगम चुनावों में परिवहन निगम के कर्मचारी कांग्रेस सरकार का विरोध करेंगे। यहीं नहीं करीब 3000 कर्मी कांग्रेस के खिलाफ मतदान करेंगे। बहरहाल, प्रदेश परिवहन मजदूर संघ ने परिवहन मंत्री जीएस बाली पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और चिंतपूर्णी बस अड्डे को लीज पर देने में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने यहां कहा कि परिवहन निगम प्रबंधन ने चिंतपूर्णी बस अड्डे को कम कीमत पर 33 वर्षों की लीज पर दिया है और इससे निगम प्रबंधन को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले पर वे जल्द तथ्यों सहित बात करेंगे। ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में परिवहन निगम के कर्मचारी कांग्रेस का विरोध करेंगे। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 16 जून को परिवहन निगम के 32 कर्मचारी डिसमिस किए थे और उसके विरोध में 16 जून को राज्यभर परिवहन निगम के कर्मचारी ब्लैक-डे मनाएंगे और शिमला में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करेंगे।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया और इसे देखते हुए अब कर्मचारियों ने नगर निगम ने इनके खिलाफ जाने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि शिमला में परिवहन निगम के करीब तीन हजार कर्मचारी हैं और ये सभी सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री जीएस बाली का दोहरा मापदंड रहा है।
जब कर्मचारी अपने हकों के लिए हड़ताल पर जाते हैं तो उनका वेतन काट दिया जाता है, लेकिन जब रोड सेफ्टी एक्ट के खिलाफ दो दिन की हड़ताल करते हैं तो कोई पैसा नहीं कटता, क्योंकि उस दिन इस हड़ताल में खुद परिवहन मंत्री भी बैठते हैं।
- Advertisement -