-
Advertisement
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ITBP Jawan के साथ औली की वादियों में की सैर
Last Updated on February 16, 2020 by Deepak
औली। दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के औली पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आईटीबीपी के जवानों (ITBP Jawan) के साथ खूबसूरत वादियों में सुबह की सैर की। रिजिजू ने जवानों के साथ फिट इंडिया का संदेश भी दिया। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने औली स्लोप व ग्लॉस हाउस के पास कई किलोमीटर तक सैर की।
यह भी पढ़ें: PM Modi बोले – दबावों के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून पर रहेंगे कायम
उन्होंने कहा कि जवानों को फिट रहने के लिए योगा करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग अपने परिवारों व दोस्तों को फिट रहने के लिये जागरूक करें। बीती शाम किरेन रिजिजू ने स्नो स्कूटर की सवारी की और यहां के प्राकृतिक खूबसूरत नजारों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि औली बहुत खूबसूरत जगह है। यहां बार-बार आने का मन करता है। औली को विंटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…