-
Advertisement
घर की दरारों को भरने का झंझट खत्म: वैज्ञानिकों ने बनाया जिंदा कॉन्क्रीट, जो खुद भरेगा
Last Updated on January 17, 2020 by
नई दिल्ली। आमतौर पर घर की दीवारों के टूटने पर सीमेंट और बजरी वगैरह लगाकर उन्हें ठीक किया जाता है। इससे ना सिर्फ हमारा काम बढ़ता है बल्कि दीवारों पर की गई ये हीलिंग घर की शान भी बिगाड़ती है। ऐसे में इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिकों (Scientist) ने ऐसी जिंदा कॉन्क्रीट (Alive concrete) को बनाया है, जो घर की दीवारों में दरार आने पर खुद व खुद उसे हील करेगा। यह कॉन्क्रीट रोशनी, धूप और पानी के जरिए खुद को बड़ा करेगा जिससे दीवारें खुद भर जाएंगी। वैज्ञानिकों ने इसे लिविंग बिल्डिंग मटेरियल (LBM) नाम दिया है।
यह भी पढ़ें- Renault Duster पर पाएं अब तक की सबसे बड़ी छूट, 1.5 लाख कम हुई कीमत
इस कॉन्क्रीट को अमेरिका के बोल्डर में स्थित कोलोराडो यूनिवर्सिटी (University of Colorado) में बनाया गया है। कॉन्क्रीट को बनाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विल स्रूबर और उनकी टीम ने रेत, सीमेंट और पानी के अलावा इसमें एक बैक्टीरिया मिलाया गया है। इसी बैक्टीरिया के ही कारण कॉन्क्रीट दीवारों को भरेगा। इस कॉन्क्रीट में सायनोबैक्टीरिया (Cyanobacteria) नाम का बैक्टीरिया ऐड किया गया है जो प्रकाश संश्लेषण के जरिए खुद को जिंदा रखेगा। यह बैक्टीरिया कम कार्बन उत्सर्जित करता है। साथ ही यह बेहद डिजाइनर है। इसको आप किसी भी आकार में ला सकते हैं। कॉन्क्रीट में जिलेटिन (Gelatin) मिलाया गया है।