- Advertisement -
राजगढ़। उपमंडल के यशवंत नगर इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यशवंत नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं जो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में भीख मांग कर अपना पेट पाल रहा था।
पुलिस को व्यक्ति का शव जंगल से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ठंड की वजह से हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। डीएसपी ने लोगों से आग्रह किया कि यदि यह मृत व्यक्ति किसी के जान पहचान का हो तो वह राजगढ़ पुलिस स्टेशन में संपर्क करके शव ले जा सकता है। अन्यथा नगर पंचायत शव का अंतिम संस्कार करेगी।
- Advertisement -