- Advertisement -
धर्मशाला। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त सुदेश कुमार (55) पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड नबंर 4 नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। सुदेश कुमार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में धर्मशाला में पटवारी के पद पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार रात को करीब साढ़े 9 बजे नगरोटा बगवां के मस्सल रोड पर हुई। सुदेश कुमार सड़क किनारे जा रहा था कि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुदेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नगरोटा पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- Advertisement -