- Advertisement -
नई दिल्ली। नैशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2017 की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है, ‘वह ट्विटर वाली नेता हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह क्या कहती हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता। फर्क इससे पड़ता है कि हम कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं।’
पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध UP में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएँ शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
क्या ये आँकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते?https://t.co/LXFDx3AWKk
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 22, 2019
मौर्य ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अमेठी सीट से करारी हार मिली। इसके बाद वह चली गईं। वह क्या कहती हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता है। गौरतलब है कि एनसीआरबी से आंकड़े जारी होने के बाद कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को दो टि्वट कर योगी सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका ने अपने इन ट्वीट में लिखा था कि पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध UP में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएँ शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आँकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? उन्होंने आगे लिखा था कि ‘बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।
- Advertisement -