- Advertisement -
ऊना। हरोली के तहत गोंदपुर जयचंद में एक उद्योग में शेड (Shed) से गिरने के कारण एक युवक की मौत (Death) हो गई। वहीं पुलिस थाना अंब के तहत ज्वार में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गोंदपुर जयचंद में स्थित एक उद्योग में शेड से गिरने के चलते 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र पुनबासी जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई हैं। जो कि कुछ दिन पहले उद्योग में काम के लिए यूपी से गोंदपुर जयचंद पहुंचा था।
बुधवार को विजय कुमार गोंदपुर जयचंद स्थित एक कंबल के उद्योग में बन रही शेड पर बिना किसी सुरक्षा के काम रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और करीब 25 फ़ीट ऊंची शेड से निचे गिर गया। कंपनी प्रबंधक ने घायल विजय को संत बाबा ढांगू बाले अस्पताल लाया गया जिसके बाद उसे ऊना अस्पताल को भेज दिया गया। लेकिन ऊना अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ हरोली रमन कुमार ने उद्योग का निरक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
वहीं पुलिस थाना अंब के तहत ज्वार में 33 वर्षीय युवक ने फंदे पर झुलकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी ज्वार मेड़ी के रूप में हुई है। संजीव बुधवार को घर पर ही था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक एंगल पर उसने फंदा लगा लिया। काफी देर तक घर न लौटने पर जब परिजन मोके पर पहुंचे तो संजीव को फंदे पर झूलता पाया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधरए डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group … …
- Advertisement -