- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आप नया वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है क्योंकि, देश की कई बड़ी ऑटो कंपनियां (Auto Companies) भारी डिस्काउंट दे रही है। दरअसल 1 अप्रैल से भारत में बीएस-6 (BS-6) मानक वाले वाहन ही मान्य होंगे ऐसे में कंपनी अपने बीएस-4 मानक वाले वाहनों को निकालना चाहतीं हैं इसलिए इन ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं।
जिन गाड़ियों पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं उनमें होंडा का नाम सबसे ऊपर है। होंडा की सबसे महंगी कार होंडा CR-V (Honda CR-V (MY2018 and MY2019) पर 5 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों ही वेरियंट पर उपलब्ध है।
(1) टाटा की कार बोल्ट पर 75 हजार रुपए का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 5.29 लाख रुपए से 7.87 लाख रुपए के करीब है।
(2) टाटा की टिगोर पर 75 हजार रुपए का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 6.59 लाख रुपए से 7.86 लाख रुपए के करीब है।
(3) टाटा की जेस्ट पर 85 हजार रुपए का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 5.89 लाख रुपए से 9.89 लाख रुपए के करीब है।
(4) टाटा की नेक्सॉन पर 1 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। कार के टॉप वेरियंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
(5) हुंडई की वेन्यू कार के BS4 वेरियंट पर 50,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डिस्काउंट इस कार के डीजल वेरियंट पर ही उपलब्ध है।
(6) हुंडई की ग्रैंड-i10 कार के BS4 वेरियंट पर 75 हजार रुपए का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 6.05 लाख रुपए से 6.57 लाख रुपए के करीब है।
(7)मारुति की विटारा ब्रेजा पर 86 हजार रुपए का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 7.62 लाख रुपए से 10.59 लाख रुपए के करीब है।
(8) जीप कंपस के लो-एंड वेरियंट्स पर एक लाख और टॉप एंड वेरियंट्स पर 2 लाख तक डिस्काउंट मिल रहा है।
(9) निसान कंपनी की इस फ्लैगशिप SUV पर 2.6 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट आपको BS4 कंप्लायंट डेमो खरीदने पर दिया जाएगा। वहीं, नई कार पर 1.6 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
(10) रीनॉल्ट की कार पर 2 लाख रुपए का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपए से 12.50 लाख रुपए के करीब है।
- Advertisement -