-
Advertisement
आधी रात को प्रवासी टेलर की पत्नी और बेटा Haridwar से पहुंचे सुंदरनगर, मचा हड़कंप
सुंदरनगर। कोरोना संकट ( Corona crisis) से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन लगातर प्रयास कर रहा है। लेकिन कुछ लोग सरकार के आदेशों को दर किनार कर चोरी छिपे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुंदरनगर( Sumdernager) में शनिवार सुबह देखने को मिला है। यहां पर पुराना बस स्टैंड के साथ एक रिहायशी इलाके में रहने वाले एक प्रवासी टेलर की पत्नी और बेटा हरिद्वार से वापस आने पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन ( Institutional Quarantine) में जाने के बजाय सीधे अपने किराए के मकान में पहुंच गए। इस कारण मौके पर काफी देर अफरातफरी का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें: Corona positive का Himachal की सुकेती खड्ड किनारे अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
मकान मालिक ने किया वार्ड पार्षद को सूचित
मकान मालिक ठाकरी सैनी ने कहा कि शुक्रवार त 12 बजे उनके किराएदार मुकीम अहमद की पत्नी और बेटा किराए के मकान में पहुंचे । सुंदरनगर पहुंचने से पहले उनकी एंट्री सलापड़ में मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा भी की गई। लेकिन सुंदरनगर पहुंचने के बाद ये दोनों प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर न जाकर सीधे किराए के कमरे में पहुंच गए। ठाकरी सैनी ने कहा कि मामले की सूचना वार्ड मेंबर सोहन लाल को दी गई। वहीं मामले को लेकर टेलर मुकीम अहमद ने कहा कि उनकी पत्नी व बेटा रात 12 बजे मंगलौर हरिद्वार से ट्रैक्सी के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचे थे।सलापड़ एंट्री प्वाइंट पर उनकी एंट्री कर नोटिस पर स्थानीय अधिकारियों के नंबर दिए गए थे।
यह भी पढ़ें: Live: घरवालों से CM Jai Ram ने की दिल की बात, Corona को नहीं रोक पाए पूरी तरह
जबकि पत्नी और बेटा सीधे किराए के कमरे में आ गए थे। वहीं मामले की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सोहन लाल,प्रशासनिक अधिकारी और सुंदरनगर पुलिस थाना से सब इंस्पेक्टर संतोष राज टीम सहित पहुंचे। इस परिवार के साथ अन्य तीन परिवार भी किराए के कमरों में रहते हैं। नगर परिषद सुंदरनगर के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी एसडीएम सुंदरनगर को दे दी गई थी। एसडीएम के आदेशानुसार इन सभी लोगों को 14 दिन के होम क्वारंटाइन पर भेज दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

