-
Advertisement

निजी अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा, परिजन बोले गलत Injection बना कारण
गगरेट। एक निजी अस्पताल में 12 वर्षीय बच्चे की मौत पर हंगामा मच गया। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि बच्चे को गलत इंजेक्शन देने से मौत हो गई। 12 वर्षीय रितिक पुत्र राकेश कुमार गांव भंजाल अपने घर में खेलते हुए गिर गया थाए जिसे इलाज़ के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उसके कूल्हे के पास चोट लगी थी। डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन करने के लिए कहा और उसे एक इंजेक्शन लगाया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
उसे गगरेट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दस मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए निजी अस्पताल के डॉक्टर को ज़िम्मेदार बताया और इल्जाम लगाया कि डॉक्टर ने जो इंजेक्शन लगाया, उसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर सिविल अस्पताल गगरेट में सोमवार रात हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी गगरेट हरनाम सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है।