- Advertisement -
शिमला। विधानसभा क्षेत्र शिमला शहरी युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश सैणी ने की। उन्होंने ने कहा कि समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले शिमला नगर निगम चुनावों में युवा कांग्रेस की भागेदारी सुनिश्चित करना और सभी युवाओं से आग्रह किया है कि सभी कार्यकर्ता एकसाथ संगठित होकर चुनावी मैदान में कांग्रेस सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को दमदार तरीके से जनता के समक्ष रखें।
उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कांग्रेस सरकार को दोबारा से सता में लाना चाहता है, न केवल युवा कांग्रेस अपितू संपूर्ण हिमाचल केवल यही कह रहा है, No Dhumal No Other —-Only Virbhadra”। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी जिला शिमला सुनील कुमार गटटू ने विशेष तौर पर शिरक्त की। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने शिमला नगर निगम चुनावों में अधिक से अधिक युवाओं को चुनावीरण में उतारा जाए, ये प्रस्ताव प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर वन बूथ पांच यूथ के बारे में बैठक में चर्चा की गई। आकाश सैणी ने कहा कि हाल ही मे केंद्र सरकार ने गैस के दाम में की गई भारी वृद्धि पर शिमला शहरी युवा कांग्रेस जल्द ही धरना-प्रर्दशन की रणनीति तय करेगी। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बलविंद्र सिंह बल्लू, शिमला शहरी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष उदित चौहान, महासचिव हेमंत शर्मा, गौरव कुमार, ललित ठाकुर, सुक्रित व अन्य मौजूद थे।
- Advertisement -