-
Advertisement
मां “चली” गई
Last Updated on October 7, 2020 by Deepak
कांगड़ा। श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा(Shree Balaji Hospital Kangra) के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा का आज सुबह कांगड़ा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।लोगों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। डॉ. राजेश शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष उर्मिल शर्मा का मंगलवार सुबह कांगड़ा स्थित निवास स्थान पर देहांत हो गया था। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उर्मिल शर्मा नगर परिषद के वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा की पत्नी थीं। वर्तमान में उर्मिल शर्मा की बहू कोमल शर्मा नगर परिषद की अध्यक्ष हैं।