-
Advertisement
Covid-19 महामारी के बीच इतिहास में पहली बार अमेरिकी क्रूड की कीमतें $0 से कम हुईं
नई दिल्ली। चीन के वुहान से उपजे कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर के करीब 180 देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। इस भयंकर संकट के बीच किसी देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का क्या असर हो सकता है, इसकी बानगी सोमवार को अमेरिका में नजर आई। दरअसल अमेरिकी क्रूड ऑयल (American Crude Oil) की कीमतें सोमवार को कारोबार के दौरान $0/बैरल से नीचे $-1.43/बैरल पहुंच गईं जो 1983 में न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर तेल वायदा शुरू होने के बाद निम्नतम कीमत है।
यह भी पढ़ें: काम कर रही तकनीक – दिल्ली में Plasma Therapy से ठीक हुआ कोरोना मरीज
शुक्रवार को तेल वायदा $18.27/बैरल था और यह एक दिन में कीमतों में सर्वाधिक गिरावट भी है। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के बीच तेल की मांग घटी है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद भारतीय ग्राहकों को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। एक महीने से भी ज्यादा समय से देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें कमोवेश एक ही स्तर पर कायम हैं। वहीं लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल व डीजल की मांग एकदम घट गई है। गौरतलब है कि क्रूड का भाव सप्लाई, डिमांड और क्वालिटी जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। कोविड-19 की वजह से लोग घरों में हैं। ऐसे में तेल की मांग घट गई है और बाजार में मांग से ज्यादा सप्लाई हो गई। ओवरसप्लाई की वजह से स्टोरेज कैपिसिटी भी फुल हो गई है।
