-
Advertisement
प्रेगनेंसी के दौरान कितना फायदेमंद होता है नारियल तेल का यूज, जानिए
Last Updated on January 11, 2023 by sintu kumar
प्रेगनेंसी (pregnancy) के दौरान बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। इन दिनों हार्माेनल बदलावों (hormonal changes) के कारण कई तरह की परेशानियां भी आती हैं। ये परेशानियां थोड़ा टेंशन में डालने वाली होती हैं। यदि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप दवाएं का यूज भी करेंगी तो उसका फायदा नहीं मिल पाता। हमें आयुर्वेदिक और नेचुरल (Ayurvedic & Natural) तरीके से इनका हल करना चाहिए। आइए आज आपको बताते हैं कि इस दौरान नारियल का तेल भी फायदेमंद होता है। इनदिनों स्किन ड्राई होने लगती है। इस कारण खुजली का अहसास होता है। इसलिए सोने से पहले नारियल के तेल की मसाज करना बहुत लाभदायक होता है। इसे सोने से पहले लगाना चाहिए। वहीं इसे नहाने के बाद भी प्रयोग किया जा सकता है। वहीं प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स भी हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें:शहद लाता है चेहरे पर नेचुरल ग्लो और कील-मुंहासों से दिलाता है मुक्ति
ये बेबी की डिलीवरी के बाद भी लंबे समय तक रहते हैं। वहीं महिलाएं इसके इलाज के लिए कई उपाय करती हैं मगर राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में नारियल का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसे रोजाना लगाने से फायदा मिलता है। वहीं यह भी माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में महिलाएं नारियल के तेल को अपनी डाइट (diet) में भी शामिल कर सकती हैं। डिलीवरी के बाद उनके बेबी के बाल अत्यंत घने होते हैं और इससे डिलीवरी नॉर्मल होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। गर्भावस्था के दिनों में मुंह की साफ सफाई रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि आप जो भी खाना अपने मुंह के जरिए खाते हैं। वह सभी चीजें पेट के अंदर पहुंचते हैं और बच्चे को उससे ही पोषण मिलता है। मुंह की साफ सफाई के लिए नारियल तेल की ऑयल पुलिंग बेहतरीन तरीकों में माना जाता है।