-
Advertisement
अदनान सामी को पद्मश्री मिलने के खिलाफ यूजर्स, कुछ ने कहा पाकिस्तानी
Last Updated on January 26, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) को पद्मश्री (Padma Shri) दिए जाने की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया (Social media) पर इसकी खूब निंदा की जा रही है। यूजर्स का कहना है कि सामी को 2016 में ही भारत की नागरिकता दी गई है और इतनी जल्दी उनको पद्मश्री जैसा पुरस्कार मिलना ठीक नहीं है। कई यूजर्स ने तो उन्हें पाकिस्तानी भी कहा है।
यह भी पढ़ें: संविधान ने हर नागरिक को राजा बनाया लेकिन, अनुशासन जरूरी’ : मोहन भागवत
इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल (Congress spokesperson Jayveer Shergill) ने एक ट्वीट के जरिए कहा- ‘पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया (पूर्व आर्मी अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह) और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान?’ इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अदनान के पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे, जिन्होंने हिंदुस्तान पर गोला-बारूद गिराया था। बता दें, अदनान सामी को पद्म श्री मिलने पर इसलिए विरोध जताया जा रहा है, क्योंकि उन्हें 1 जनवरी, 2016 को भारत की नागरिकता मिली थी। इससे पहले वह पाकिस्तान के नागरिक थे। अदनान के पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि 26 मई, 2015 को समाप्त हुई थी। अदनान ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत की नागरिकता देने की अपील की थी, जिसे भारत सरकार ने स्वीकार किया।