-
Advertisement
Uttarakhand: आज सामने आए Covid-19 संक्रमण के 25 नए मामले, 37 लोग हुए स्वस्थ
Last Updated on June 19, 2020 by Deepak
देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में कोरोना वायरस (Coronavirus) जमकर उत्पात मचा रहा है। हालांकि थोड़ी राहत इस बात की भी है कि सूबे में जिस गति से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, उसी गति से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई ताजा अपडेट के अनुसार सूबे में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक कोरोना के 25 नए मामले सामने आए, जबकि 37 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर चले गए। इसी के साथ प्रदेश में रिकवरी रेट (Recovery Rate) भी 66.90 फीसद पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को अल्मोड़ा में 11, देहरादून में चार, हरिद्वार में सात और टिहरी में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें: कथावाचक मोरारी बापू को मारने दौड़े पूर्व BJP विधायक; बीजेपी के ही MP ने बचाया
प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2127 हो गई है
मिली जानकारी के अनुसार पांच पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए हैं। छह अन्य स्थानीय लोग हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। यह सभी दिल्ली-एनसीआर से लौटे लोग हैं। नैनीताल में भी दिल्ली से लौटे छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रुद्रप्रयाग में चार नए मामले आए हैं। जिनमें दो दिल्ली से लौटे लोग और दो पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2127 हो गई है। बता दें कि 1423 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 663 केस एक्टिव हैं। उत्तराखंड में गुरुवार को प्रदेश में 80 कोरोना संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमित 26 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव 15 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। बता दें कि बाहरी प्रदेशों से लौट रहे लोगों की बढ़ती आवाजाही के सारण सूबे में कोरोना संक्रमण मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।