- Advertisement -
देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर पांडेय की सड़क हादसे (Road accident) में मौत हो गई है। हादसे में उनके एक दोस्त की भी मौत हो गई और एक अन्य कोमा में है। जानकारी के मुताबिक अंकुर पांडेय (24) अपने साथी मुन्ना गिरी और पिंकू यादव के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर जा रहा था। गाड़ी अंकुर ही चला रहे था। बरेली के पास फरीदपुर और रजउ के नजदीक आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई।
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 26, 2019
इस हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अंकुर और उसके दोस्त मुन्ना की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीसरा साथी पिंकू यादव अभी कोमा में है। वह बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती है। अंकुर के शव को उनके निवास गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) लाया गया है। अंकुर की अंत्येष्टि गूलरभोज शमशान घाट पर की गई।
हादसे को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी वॉल पर लिखा है ‘कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।’
- Advertisement -