-
Advertisement
डॉ. YSP विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए निकली वैकेंसी; जानें कब है वॉक-इन-इंटरव्यू
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री (Dr. Y.S. Parmar University of Horticulture and Forestry) ने गेस्ट फैकल्टी (Guest faculty) के पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2020 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित हो सकते हैं।
पदों की संख्या और विभाग
डेंड्रोलॉजी: 01 पद
वाइल्डलाइफ बायोलॉजी: 01 पद
फारेस्ट बॉटनी: 01 पद
स्वाईल साइंस: 01 पद
अंग्रेजी: 01 पद
मैथमेटिक्स: 01 पद
कंप्यूटर साइंस: 01 पद
यह भी पढ़ें: सिरमौर : Language Teacher के 29 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, जानिए Counseling Date
शैक्षणिक योग्यता:
डेंड्रोलॉजी: ट्री इम्प्रूवमेंट एंड जेनेटिक रिसोर्सेस / सिल्विकल्चर / एग्रोफोरेस्ट्री / वन उत्पादों में एम.एससी।
वाइल्डलाइफ बायोलॉजी: वाइल्डलाइफ या जूलॉजी / सिल्विकल्चर / एग्रोफोरेस्ट्री / फारेस्ट प्रोडक्ट्स में एमएससी।
फारेस्ट बॉटनी साइंस: बॉटनी में एम.एससी।
स्वाईल साइंस: स्वाईल साइंस में एम.एससी।
अंग्रेजी: ग्रेजुएट में अच्छा रिकॉर्ड रखने वाले अंग्रेजी में एम.ए।
गणित: मैथमेटिक्स / स्टेटिस्टिक्स में एम.एससी।
कंप्यूटर साइंस: एमटेक/MCA (कंप्यूटर साइंस / आईटी / कम्प्यूटिंग)।
आवेदन कैसे करें: योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2020 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। योग्य उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित प्रारूप में विधिवत पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र के साथ और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
